फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Thu, 22 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के  अंतर्गत बुधवार को डीएम संध्या तिवारी की अध्यक्षता में ब्रह्मानंद डिग्री कालेज के सभागार कार्यशाला हुई। इसमें राठ और गोहांड ब्लाक के प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत सचिव अलावा डीएम ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


डीएम ने प्रधानों से कहा कि सफाई कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर नियमित सफाई कराएं। उन्होंने गांव को साफ सुथरा रखने पर जोर दिया। डीएम ने प्रधानों से बीपीएल व अंत्योदय के पात्रों की सूची बनाकर तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा।

डीएम ने सभी प्रधानों से कहा कि प्रत्येक घर में हरहाल में शौचालय बनाया जाए। इस मौके पर गिरवर गांव के प्रधान दददू ने गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग की, साथ ही कहा कि गांव में पानी की टंकी तो है पर पूरे गांव को पानी की टंकी से सप्लाई नही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने मामले की जांच एसडीएम से कराने को कहा। बहगांव गांव के प्रधान प्रतिनिधि भानू नन्ना ने भी गांव में हैंडपंप लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें