स्कूलों मेें बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। शिक्षकों ने रंगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यालय
के स्कूल और इंटर कालेजाें होली की छुट्टी के मद्देनजर गुरुवार से बंद
रहेंगे। बुधवार को नौनिहालों ने स्कूल में जमकर होली खेली। मुख्यालय के
गौशाला स्थित न्यू देहली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल
लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
प्रधानाचार्या कल्पना सिंह, शिक्षक
बृजेंद्र गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, वीरसिंह, प्रमोद मिश्रा, सपना, शशि सहित
अन्य टीचर मौजूद रहे। गुरुकुलम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने होली महोत्सव
मनाया।
इस मौके पर बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई
दी। प्रधानाचार्य रूपक गुप्ता ने बच्चों को होली में रंगों के बारे में
जानकारी दी। साथ ही कहा कि रासायनिक रंगाें का प्रयोग न कर प्राकृतिक रंगों
से ही होली खेलें।
बेहतर होगा कि रंगों से दूर रहकर सिर्फ गुलाल
का ही प्रयोग करें। होली समारोह पर विद्यालय में कुलदीप निषाद, प्रबंधक
सत्यप्रकाश गुप्ता, दीपक सविता, बृजेश शुक्ला, पूजा, संध्या सहित अन्य
स्टाफ मौजूद रहा।