फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी खाद बेचने पर एक का लाइसेंस निलंबित

Sat, 20 Dec 2014 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा में लगातार शिकायतों के बाद शुक्रवार को एडीएम रामयश गौतम व जिला कृषि अधिकारी ने अरतरा तिराहे पर तीन खाद की दुकानों में  छापा मारकर मनमाने दाम पर खाद बिक्री करते पकड़ा। एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

 
सहकारी समितियों व पीसीएफ की दुकानों में एक सप्ताह से यूरिया नदारत है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रामयश गौतम व जिला कृषि अधिकारी से संयुक्त रूप से कसबे के अरतरा तिराहे पर बालाजी खाद की दुकान में छापा मारा।

वह 500 रुपये में खाद बेचते पाया गया। उससे किसानों के बढ़े हुए पैसे वापस दिलवाए गए। फिर अधिकारी स्वदेशी खाद भंडार पहुंचे। स्वदेशी के दुकानदार ने बताया कि उसके पास यूरिया नही है।
विज्ञापन


जबकि इसी के बगल में नरेंद्र नाम के दुकानदार ने भी यूरिया खाद न होने की बात कही। लेकिन किसान रामनारायन बम्हरौली व अरतरा के बिंदा ने बताया कि 500 रुपये में खाद दी गई है।

इसी बीच परछा गांव निवासी कृषक बच्चा ने अधिकारियों के सामने दुकानदार नरेंद्र से खाद की बोरी लेने की बात कही। अधिकारियों को बताया कि उसने 525 रुपये दिए थे और शाम को खाद देने की बात कही थी। अधिकारियों ने दुकानदार से पैसे वापस कराए और दुकान निलंबित करने के आदेश दिए।
कृषि अधिकारी ने बताया कि सिसोलर गांव में दो दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें निगम खाद भंडार बंद पाया गया। वहीं जनता खाद की दुकान के मालिक को चेतावनी दी गई कि वह किसी भी दशा में 480 से अधिक में नही बेचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें