फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा(हमीरपुर)। कस्बे के भौली रोड निवासी एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते घर सूना पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी फांसी के फंदे में झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भौली रोड़ निवासी निर्भय अहिरवार ने बताया कि वह कस्बे में एक आटा मिल में काम करता है। शुक्रवार को सुबह वह आटा मिल में काम करने चला गया था। घर में उसकी पुत्री आरती (17) अकेली थी। शाम को जब वह घर लौटा तो उसकी पुत्री फांसी के फंदे में लटकी मिली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घर में किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें