मौदहा। कस्बे के रागौल रेलवे स्टेशन में शनिवार रात अंधेरे में ट्रेन के इंजन का निरीक्षण करने बांदा से आए लोको इंस्पेक्टर को तीन लुटेरों घेरकर उनका मोबाइल व रुपये छीन लिए। यह जानकारी लोकों इंस्पेक्टर ने स्टेशन में तैनात जीआरपी के कांस्टेबल को दी।
रागौल रेलवे स्टेशन पर चित्रकूट एक्सप्रेस के इंजन का निरीक्षण करने बांदा के लोको इंस्पेक्टर गौतम शनिवार की रात करीब 10:30 बजे आए थे। इंजन स्टेशन की रेल लाइन के अंतिम छोर पर पहुंचा ही था। वहां सुनसान होने पर तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनका मोबाइल व जेब में पड़े रुपये छीन लिए।
ट्रेन के चालक और मौके पर मौजूद यात्रियों ने इस घटना को देखा। वहीं लोको इंस्पेक्टर ने स्टेशन में तैनात जीआरपी कांस्टेबल को घटना की सूचना दी। इसी के बाद वह जीआरपी सिपाहियों के साथ बांदा चले गए। इस मामले में स्थानीय स्टेशन मास्टर कुंदन कुमार ने कहा कि ऐसी सूचना उन्हें नहीं है।