भरुआसुमेरपुर। नेशनल हाईवे के किनारे रविवार तड़के कुंडौरा के समीप एक वृद्ध का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। सुबह करीब छह बजे कुंडौरा के पास पुलिस को अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खेतों में रखवाली कर रहे किसानों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया। लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। मौके पर खून पड़ा होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना किसी वाहन की टक्कर लगने से हुई हे। एसओ ने गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वृद्ध की उम्र करीब 60 साल है। ब्यूरो