फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के छाड़न में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। घाघरा के छाड़न में पैर फिसलकर डूब जाने से शुक्रवार को एक विकलांग वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के ग्राम सभा चांदपुर पुरानी बस्ती निवासी ज्ञानदेव सिंह (60) जो दोनों पैर से विकलांग है। घाघरा के छाड़न के उस पार डेरा बनाकर खेती का काम कराते थे। गुरुवार की शाम घर के लोग खाना देकर घर चले आए। दूसरे दिन घर के सदस्य जब उस पार बनाए डेरे पर गए तो ज्ञानदेव गायब मिले। इस दौरान किनारे शव पड़ा होने की चर्चा होने लगी। परिवारीजन वहां पहुंचे तो शव ज्ञानदेव का निकला। परिवारीजनों द्वारा शव की शिनाख्त करा दिए जाने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें