फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथलयार में टैंपो पहाड़ी से लुढ़का, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत बड़सर-चंबेह सड़क में एक टैंपो पहाड़ी से सौ फीट नीचे लुढ़क गया। पथलयार से बड़सर जाते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में टैंपो चालक अश्वनी कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी पथलयार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बड़सर अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे जिला ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे पथलयार के पास टैंपो तंग मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे सौ फुट गहरी खाई में लुढ़क गया। टैंपो अश्वनी कुमार चला रहा था। ग्रामीणों ने मदद कर उसे सड़क तक पहुंचाया। उसे काफी चोटें आई हैं। घायल चालक को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक अन्य मामले में सलासी में अनियंत्रित कार एनएच किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक मनीश राणा (23) निवासी बड़सर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी बड़सर अशोक कुमार का कहना है कि टैंपो के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें