राठ। कस्बे के चरखारी रोड़ सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी सुमनलता यादव पत्नी अर्जुन सिंह ने बताया कि उसका पुत्र दीपक मंगलवार को मोहल्ले में एक दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान दुकान पर खड़े मोहल्ले के अमरीश, सुरेंद्र पुत्रगण गणेश शंकर और उनके साथी आजाद उर्फ बाबू पुत्र दयाराम उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने का विरोध किया तो आजाद ने सिर पर लाठी से हमला कर दिया और अमरीश हाथ में लिए तमंचा की बट उसके नाक पर मार दी। दीपक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंचाया। कोतवाल मनोज कुुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवक को तीन लोगों ने पीटा