फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में घुसे चोर, नगदी-जेवर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिहूंनीकला गांव में एक ही रात में चार घरों का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल ले गए। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बिहूंनी कला गांव निवासी श्रीराम साहू पुत्र कल्लू ने थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया रविवार रात करीब एक बजे चोर मकान में घुसकर कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख कीमत के जेवर व 10 हजार रुपये ले गए।

वहीं गांव निवासी राकेश पुत्र ब्रजलाल ने बताया कि चोर उसके घर में घुसे, लेकिन आहट मिलने पर उनको ललकारा तो मौके से भाग खड़े हुए। उधर गांव निवासी परमेश्वरी दयाल अनुरागी के घर में चोर ताला तोड़कर चोरी करने के इरादे से घुसे। लेकिन पड़ोसियों के जाग जाने से चोर बिना माल के भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


जबकि बिहूंनीखुर्द गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र नारायण दास अहिरवार ने बताया रविवार रात में उसके मकान में चोर घुसे और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा सूटकेस को उठा ले गए। जिसमें लगभग 60 हजार रुपये कीमत के जेवर व पांच हजार रुपये रखे थे। सुबह जागने पर चोरी होने का पता चल सका।

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों की संख्या 8 से 10 के बीच में थी। सभी चोर कच्छा और बनियान पहने व हाथों में डंडे लिए थे। एक ही रात में चार घरों में चोरों के घुसकर घटना को अंजाम देने से दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। पीड़ित परिवारों ने तहरीर दी है, घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


आठ से 10 लोग थे, कच्छा और बनियान पहने होने की चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें