फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर और पत्नी को मिला ज्यूडिशियल रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत धमरोल में दामाद को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने सास-ससुर और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां तीनों को पुलिस ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर ले लिया है। राजेश कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी डाडू बीते सप्ताह अपने ससुराल धमरोल आया था। यहां उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई। इसके चलते राजेश ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर ससुराली उसे भोरंज अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के माता-पिता और दो लोगों ने ससुरालियों पर राजेश कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की सास अति देवी, ससुर रवि कुमार और पत्नी अमिता देवी को गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें