अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा से तीन किलोमीटर दूर डमुई में बाइक स्किड होने से एक युवक घायल हो गया। प्रवीण कुमार (30) पुत्र अमीं चंद अवाहदेवी से बस्सी की ओर जा रहा था। डमुई गांव के पास बाइक स्किड होने से खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। इससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी भोरंज में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय शर्मा ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।