अंब (ऊना)। दियाड़ा में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल अंब के दियाड़ा में शराब के नशे में धुत एक युवक घर के परिजनों के साथ झगड़ा कर आम जनता की शांति भंग कर रहा था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है।