राठ। गल्ला व्यापारी के यहां छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखी नगदी चोरी कर ले गए। अतरौलिया निवासी इंद्रपाल सिंह ने बताया वह गल्ला मंडी में कच्चा आढ़ती हैं। मंगलवार रात करीब एक बजे गल्ला मंडी से दुकान बंद कर वह घर पहुंचा।
व्यापार से बचे 2 लाख 68 हजार रुपये घर लाकर अलमारी में रख दिए तथा खाना खाकर सो गया। सुबह जागने के बाद जब हिसाब किताब मिलान के लिए अलमारी खोली तो उसमें से रुपयों से भरा बैग गायब था। अलमारी में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। बताया आंगन की छत में लगा लोहे का जाल खुला था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे तथा रुपयों से भरा बैग चुराकर भाग निकले हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया जांच की जा रही है। ब्यूरो