फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बाइक के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एसपी हेमराज मीना द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान में पुलिस ने मंगलवार को सिडरा खदान के पास एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कोतवाल केपी सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को सूरजपुर गांव से सिडरा खदान के रास्ते पर पुलिया के पास जलालपुर के हरसुंडी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें