मौदहा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के तहत गुरुवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय शंकर सचान व एसआई अवनीश की टीम ने पिपरौंदा चौराहे पर टावर के पास कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। लेकिन किसी वाहन में न तो चुनावी सामग्री मिली न ही कोई बड़ी धनराशि बरामद की जा सकी। जबकि टीम ने सौ से अधिक वाहनों की चेकिंग की। कस्बे में वाहनों के चेकिंग अभियान में पुलिस ने 23 आटो पकड़कर चालान किया। इनमें से एक आटो सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान चालू रहेगा और खासकर ऐसे आटो जिनके चालकों ने निर्देश के बावजूद बाई ओर जालियां नहीं लगाई हैं। उन पर पुलिस की विशेष नजर है। ब्यूरो