फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौदहा। विकास के नाम पर लाखों रुपये व्यय कर घटिया निर्माण कर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का कार्य थमने का नाम नहीं रहा है। विकासखंड क्षेत्र के पारा गांव में डस्ट से निर्मित हो रही पुलिया जीता जागता प्रमाण है। अब जब बालू के दाम भी घट गए हैं और सुलभता के साथ उपलब्ध भी हो रही है। तब भी बालू की जगह विकास कार्यों में अंधाधुंध रूप से पत्थर की डस्ट एवं ईंटों की जगह पत्थरों का प्रयोग और अनुपात में बेहद कम सीमेंट का उपयोग कर सरकारी धन का चूना लगाया जा रहा है। पारा की मुख्य सड़क से हटकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। जहां प्रशासनिक अधिकारी भी जाने से कतराते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया र्निर्माण में हो रही धांधली की जांच एक सप्ताह के अंदर न हुई तो जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
निर्माण कार्य में धांधली का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें