हमीरपुर। कस्बा बिवांर के नया तालाब निवासी चंद्रभान पुत्र भारत सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी इस्लाम से उसकी रंजिश है। इस्लाम व उसके लड़कों ने उसके बैल को कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया है। बताया शनिवार रात उसका बैल खूंटे से छूटकर इस्लाम के पशुबाड़े में चला गया। तभी इस्लाम उसके पुत्र राजू, बउवा व छोटे ने घेर लिया और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह बैल को ढूंढते हुए पहुंचा तो राजू कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर रहा था। पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में ले लिया है। ब्यूरो