रसड़ा। नगरा मार्ग स्थित सोनापाली चट्टी के समीप रविवार को पिकअप के बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चाचा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के डेहरी निवासी उमेश कुमार गुप्ता 40 पुत्र श्री किशुन गुप्ता एवं भतीजे मरेन्द्र कुमार गुप्ता 18 पुत्र राम लाल गुप्ता अपने रिश्तेदारी नगरा मलप बाइक से आ रहे थे। सोनापाली चट्टी पर रसड़ा की तरफ से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। उमेश कुमार गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उमेश गुप्ता को मृत्यु घोषित कर दिया। मृत्यु की खबर लगते ही परिजन रोने बिलखने लगे।