फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाने के कुछेछा गांव निवासी दीपक (18) पुत्र अर्जुन सिंह ने सोमवार सुबह अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने जब तक आग बुझाई, तबतक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया है। डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि युवक 20 प्रतिशत झुलस चुका है। पिता अर्जुन ने बताया कि उसका बेटा शराब का लती है। शराब के नशे में ही उसने आग लगा ली थी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें