फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट हाउस में आग लगने से छह लाख का सामान जलकर राख

Sun, 21 Apr 2019 11:19 PM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग लगने से गोदाम रखा जलता हुआ सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के मोहल्ला रंगियात में स्थित एक टेंट हाउस में रविवार की सुबह आग लग गई। लोगों और फायरब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान में रखा टेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से पड़ोस के मकान में नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बा के स्टेशन रोड निवासी रघुकुल भूषण सविता उर्फ पिंटू पुत्र पाती राम का रामा टेंट हाउस के नाम से प्रतिष्ठान है। वे इसी से परिवार का भरण पोषण करता है। उसने अपने रंगियात मोहल्ला में बने मकान में गोदाम बना रखा था। शनिवार शाम को वे गोदाम में स्कूटी और टेंट का सामान रखकर स्टेशन रोड वाले मकान में चले गए। रात को किसी समय गोदाम में आग लग गई। रविवार की सुबह करीब चार बजे लोगों ने  गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं तो पिंटू को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने लगे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने आग बुझाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण गोदाम में लगे जंगले दरवाजे जल गए तथा लेंटर व दीवारें भी चटक गईं। आग ने पड़ोस में रहने वाले मेहंदी हसन  के मकान की दीवारें भी चटक गईं। पीड़ित पिंटू सविता ने बताया कि आग लगने से उसका करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। उसने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें