फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में गैस रिसाव होने से दंपति झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरीला। गैस में खाना बनाते समय सिलिंडर में गैस रिसाव होने से पति पत्नी आग में झुलस गए। पड़ोसियों की मदद से दोनों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

जरिया थानाक्षेत्र के सरीला कस्बा के झंडा मोहल्ला निवासी सन्नो (26) शनिवार को गैस में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर में गैस रिसाव होने पर आग लग गई। आग की चपेट में आकर सन्नो चिल्लाने लगी। घर में धुआं और उसका शोर सुनकर पति अनीश उसे बचाने के लिए भागा। इस बीच वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। उन्हें सीएचसी सरीला में भर्ती कराया। डॉ.कमलेंद्र ने बताया कि सन्नो करीब 60 फीसदी जल गई है। उसकी हालत गंभीर है। अनीश दस फीसदी झुलसा है। चिकित्सक ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सिलिंडर में गैस रिसाव होने से दंपति झुलसे
जल रही पत्नी को बचाने में पति भी झुलसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें