दैवी आपदा से जूझ रहे बुंदेलखंड के गरीब किसानों की बेटियों की शादी के लिए
इंगोहटा गांव में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। वैदिक
मंत्रोच्चार के बीच 21 जोड़ों के विवाह रीति रिवाज से संपन्न कराए गए।
विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
बीते
दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बुंदेलखंड का किसान कराह उठा। गरीब
किसानों के सामने बेटों और बेटियों की शादी करने की समस्या खड़ी हो गई।
स्वामी नित्यानंद महाराज की प्रेरणा से सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष
एवं इंगोहटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव ने सर्वजातीय सामूहिक विवाह
समारोह का बुधवार को आयोजन किया। इस समारोह में 21 जोड़ों ने अग्नि को
साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। वैदिक रीति रिवाज से कार्यक्रम संपन्न हुए।
कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता राकेश यादव ने बताया कि समारोह में कमलेश
बहिंगा संग उमाकांती चंदपुरवा, दर्शन करगांव संग रीना मवईजार, राजा लोना
संग सविता इंगोहटा, मिथुन लहरा संग नेहा करगांव, पूरन बसवारी संग निशा
करगांव, दिनेश कुमार मसगवां संग ममता देवी रोहारी, अनिल कुमार टोडरपुर संग
लीला इंगोहटा, विवेक भेड़ी संग कृष्णकुमारी बिदोखर, अनिल छिबरामऊ संग
रामादेवी मवईजार, राजा नाद पटरिया संग गीता इंगोहटा, चंद्रभान टोडरपुर संग
संगीता बिवांर, राजकुमार सूजानपुर संग रचना बिवांर आदि ने एक दूसरे को वर
माला पहनाकर जीवन साथी चुना।
इस मौके पर मिहुंना प्रधान नाथूराम यादव,
बांकी प्रधान बउआ यादव, रामरूप शिवहरे, रामबाबू, इकबाल अहमद, सोनू पालीवाल,
आयोध्या प्रसाद शिवहरे, दिनेश सोनकर, कमलेश मुंशी आदि का विशेष सहयोग रहा।
पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता शुभकरण सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह
यादव, बल सिंह यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, संजय सिंह बंडा, सहकारी बैंक के
उपाध्यक्ष सुधेश द्विवेदी, गजोधर प्रसाद यादव, समीम बंादवी, बाबू मंसूरी,
रमेश यादव, मुनीर खान आदि मौजूद रहे।