हमीरपुर। आग से झुलसी महिला की जिला अस्पताल में रविवार देर शाम मौत हो गई। मौदहा क्षेत्र के सिजनौड़ा गांव निवासी सुनील ने बताया उसकी पत्नी राजेश्वरी (26) 15 मार्च की शाम घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी जलता दीपक उसके ऊपर गिर गया था। बताया वह अपने परिवार से अलग रहता है। आग की घटना में जब उसकी पत्नी चिल्लाई तो वह उसे बचाने दौड़ा। इसमें उसके हाथ भी झुलस गए। बताया पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे मौदहा के अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां रविवार की देर शाम उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। महिला के दो पुत्र अंश व प्रिंस हैं। ब्यूरो