सुरेरी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार की शाम क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पीएसी के जवानों के साथ थाना प्रभारी सुरेरी भैया एसपी सिंह ने उपनिरीक्षक व अपने हमराहियों के साथ फ्लैग मार्च किया। ग्रामीणों इलाकों में पहुंचकर सभी से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान पीएसी के जवानों व पुलिस कर्मियों ने क्षेत्रीय लोगों व दुकानदारों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। लोगों से अपील किया कि अराजक तत्वों को चिंहित करने में सहयोग करें। ताकि अराजकतत्व क्षेत्र की जनता की अमन चैन में किसी तरीके की बाधक न बन सके और आप लोग निडर होकर अपने मत का प्रयोग करें। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुरेरी ने क्षेत्र के बासुपुर, कसेरु, सुरेरी, भानपुर, करौंदी, सुल्तानपुर आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दिये।