फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से नलकूप में लगी आग, पाइप व अनाज जला

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। निजी नलकूप में शार्टसर्किट से आग लगने से खाद बीज पाइप सहित अन्य लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। उधर सौखर गांव में एक मकान में आग लग गई जिसमें करीब 20 हजार का नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

इंगोहटा निवासी कल्पना सोनकर के निजी नलकूप में मंगलवार को बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में किसान के नलकूप में रखे 80 पाइप, तीन क्विंटल गेहूं का बीज, 8 बोरी डीएपी खाद सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। किसान के अनुसार एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। अचानक हुई इस घटना से किसान के सामने बुआई व सिंचाई करने का संकट खड़ा हो गया है। उधर सौखर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक मकान में आग लग गई, जिसमें करीब 20 हाजर का नुकसान हुआ। गांव निवासी संतोष कुमार के घर में दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखे गद्दा रजाई सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि अनुसार करीब बीस हजार का नुकसान हुआ है ।
विज्ञापन

शार्टसर्किट से नलकूप में लगी आग, पाइप व अनाज जला
-दूसरी घटना में मकान में लगी, ग्रहस्थी जली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें