फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरों को दबोचा

Tue, 03 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बाइक लुटेरों के पकड़े जाने के बाद जानकारी देते एसपी मुनीराज जी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में ताबड़तोड़  राहजनी, लूट और बाइक चोरी की वारदातें कर पुलिस की नाक में दम करने वाले दो लुटेरों को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। इनके तीन साथी फरार हैं। पुलिस ने लुटेरों के पास से चोरी की बाइक सहित लूटा गया माल बरामद किया है। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रंाच ने मंगलवार सुबह 9.30 बजे मुखबिर की सूचना पर मंडी तिगैला पर मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों अमरचंद्र कुशवाहा पुत्र मन्टी कुशवाहा निवासी पठानपुरा राठ तथा चमन राजपूत पुत्र कलाधर राजपूत निवासी ग्राम जखेड़ी को दबोच लिया। उनके पास से लूटी गई चार बाइकें, सात मोबाइल और दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 4 लाख के जेवरात भी बरामद किए हैं।

सीओ विजय त्रिपाठी ने बताया कि तीन आरोपी पवन राजपूत पुत्र हरीसिंह निवासी परापांतर जिला महोबा, सत्तू उर्फ सतीश पुत्र हरीसिंह निवासी पठानपुरा राठ, भरतू राजपूत पुत्र सोहन राजपूत फरार हैं। आईजी इलाहाबाद ने 12 हजार, डीआईजी बांदा ने दस और एसपी ने पांच हजार रुपये का नगद इनाम पुलिस टीम को देने की घोषण की है। पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने राठ पुलिस को इस सफलता पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।  पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदेव प्रसाद यादव, क्राइम प्रभारी निरीक्षक एचडी सिंह, थानाध्यक्ष मुस्करा गणेश शंकर द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक क्राइम अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश, हमराह सीओ रामसिया पाल, अजय कुमार, कांस्टेबल क्त्रसइम ब्रांच अभय पांडेय, कांस्टेबल संदीप पाल व सतीश चंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें