फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों को रिमांड पर लिया, असलहे बरामद

Wed, 13 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
कुरारा थाने में बरामद असलहों के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वाले दो शातिर आरोपियों को कुरारा पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने छह असलहे, भारी मात्रा में कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों में एक पतारा प्रधान का पुत्र है।  
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव स्थित देशी शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ फरवरी में मारपीट कर नगदी लूटी गई थी। इस मामले के साथ ही कुरारा मार्ग से पतारा गांव तक निर्माणाधीन सीसी सड़क क ा कार्य करा रहे ठेकेदार से रंगदारी न देने पर जानमाल की धमकी देने के मामले में पतारा निवासी रोहित यादव पुत्र बीरसिंह यादव और कुवंरपाल पुत्र ओंकार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुरारा पुलिस ने कई बार उनके घर पर दबिश दी।

इस मामले में पिछले सप्ताह आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने पहल की। मंगलवार को सीजेएम न्यायालय से कस्टडी रिमांड मिलते ही दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। जिस पर आरोपी रोहित यादव की निशानदेही पर पुलिस ने नैठी के जंगल से एक देशी बंदूक, देशी राइफल, एक अद्धी 315 बोर, एक फैक्ट्रीमेड 12 बोर बंदूक बरामद की है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी कुवंरपाल की निशानदेही पर इसी जंगल से एक देशी रायफल, एक दोनाली फैक्ट्रीमेड मय लाइसेंस नंबर समेत बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन्हीं असलहों का प्रयोग करते थे। बरामद लाइसेंसी असलहों के बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें