फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोप पर ननदोई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
पुलिस चौकी भोटा के तहत एक फौजी पर अपनी एक महिला रिश्तेदार पर दुराचार का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ननदोई के खिलाफ भादसं की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति घर से बाहर एक प्राइवेट नौकरी में है। ननद का पति सेना में है। कुछ सालों से ननदोई जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनता रहा। जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकियां दीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। आरोपी व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार निवासी लदरौर तहसील भोरंज के रूप में हुई है। महिला भोटा क्षेत्र के समीप एक पंचायत की रहने वाली है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़ित महिला का अस्पताल में मेडिकल भी करवा लिया है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने रमेश कुमार के खिलाफ दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें