राठ। कस्बे की एक महिला ने दो युवकों पर मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दस दिन पूर्व वह अपने पति के साथ अपनी मौसी सास की लड़की की शादी में जा रही थी। तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे रफीक, बीनू और दो अज्ञात उसके पास आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पकड़कर छेड़खानी करनी शुरू कर दी। आरोपी कहने लगे जो उसने लव मैरिज शादी की है उसे व उसके पति को जान से मार देंगे। आरोप लगाया कि आरोपी तमंचा अड़ा कर उसे उठाकर ले जाने लगे। उसके चिल्लाने पर जब मोहल्ले के लोग आए तो आरोपियों ने उसकी ननद के दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की नियत से फायरिंग की और भाग गए। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
दो युवकों पर मारपीट कर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज