गोपीगंज। नगर में होली की हुड़दंग के आगे पुलिस बेबस दिखी। होली के दूसरे दिन शुक्रवार को होली के हुड़दंग में शामिल मनबढ़ युवक नशे में धुत होकर खड़हट्टी मोहाल, छोटी चौराहा, सदर मोहाल में जबरन लोगों के कपड़े फाड़ने उनके शरीर में कपड़ों के अंदर अबीर डालने और चलते वाहनों से खींच कर गिरा देने का दौर खूब चला। ऐसे में जब कुछ लोगों ने चौकी पुलिस से शिकायत की तो वह लिखितनामा की मांग की जाने लगी। फिलहाल कुछ देर बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तब युवकों के तेवर देख वापस लौटने में अपनी भलाई समझी। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि पुलिस सख्त नहीं होगी तो नगर का माहौल बिगड़ सकता है।