फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दर्ज कराई बाइक सवार के विरूद्घ एक्सीडेंट करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की नहर के पास एक पखवारे पहले तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में युवक की मौत पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मवई निवासी जगदीश पुत्र गुमान सिंह ने बताया कि 6 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे उसका भाई मात्रे सिंह उर्फ टूटा (35) चरखारी के बफरेता गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक नहर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवकों से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। टक्कर से उसके भाई मात्रे सिंह की मौत हो गई थी। दूसरी बाइक में बैठे मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरहंका गांव निवासी मिथुन अहिरवार उर्फ मित्थू, मवई निवासी रामबाबू (30), कृष्ण (11) पुत्रगण तुलाराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के भाई ने दूसरे बाइक चालक के ऊपर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए कृष्णा पुत्र तुलाराम के रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लापरवाही से बाइक चलाने की रिपोर्ट दर्ज
-एक पखवारे पूर्व बाइकों में हुई थी सीधी भिड़ंत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें