फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में खेत में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के करहिया में मंगलवार शाम खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। ग्रामीणाें ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


करहिया निवासी छोटेलाल (48) के 18 बीघे खेती है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। बेटा संतराम व एक बेटी है। संतराम ने बताया पिता सुबह पांच बजे घर से निकले थे। वह अक्सर घूमते रहते थे। शाम पांच बजे उसे पता चला पिता का शव खेतों में पड़ा है।

उसने बताया किसी से रंजिश नहीं है। फिर भी हत्या का संदेह है। वहीं लू लगने की भी चर्चा रही। अधेड़ का पैजामा कमर से खिसका था। ग्रामीणों का मानना था कि इसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल राजीव मिश्रा ने बताया प्राथमिक जांच पड़ताल से यह पता चला है कि शौच के लिए गए होंगे। लू लगने से पेट खराब होने की आशंका है, जिससे मौत हुई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, सुबह पांच बजे घर से निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें