फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मौरंग का पट्टा दिलाने का झांसा देकर युवकों ने एक महिला के अपहरण का प्रयास किया। समय रहते महिला ने जान का खतरा भांप पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी पूजा ठाकुर ने बताया कुछ लोग उसे चिकासी थाने के चंदवारी डांडा की मौरंग खदान दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले आए थे। बताया रायबरेली निवासी एक युवक ने मौरंग में पैसा लगाने के लिए कहा था।

इसके बाद उसने जिस निजी भूमि के पट्टे को देने बात की थी, उसने वह पट्टा न दिखाते हुए सरकारी जमीन दिखा दी। इसके बाद आरोपी रात में उसे खदान दिखाने ले गए। जब उसने कहा यह तो सरकारी जमीन है तो उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उक्त युवक रिवाल्वर लिए था और उसके साथ कुछ भी कर सकता था। इस पर उसने उसी की रिवाल्वर छीन कर कनपटी में लगाते हुए बाहर निकली और तत्काल यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मौरंग का पट्टा दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए
खतरा भांप महिला ने पुलिस को दी सूचना, एक दबोचा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें