फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक व मेट में विवाद, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर में भेड़ी गांव के पास बेतवा नदी की मौरंग खदान में मौरंग लोड करने को लेकर ट्रक चालक व खदान के मेट के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर खदान के प्राइवेट गार्डों ने दो राउंड हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन


बेतवा नदी की मौरंग खदान 23-7 में मौरंग लादने को लेकर ट्रक चालक बलराम निवासी भेड़ी डांडा व खदान के मेट के बीच विवाद हो गया। विवाद में मेट ने बलराम को डंडा मार दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।

थोड़ी देर बाद ट्रक चालक बलराम करीब डेढ़ दर्जन लोगों के साथ खदान पर फिर आ धमका। मामला बढ़ने पर खदान के प्राइवेट गार्डों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। जिससे भगदड़ मच गई। एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया ट्रक चालक बलराम की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें