राठ। धनौरी गांव में किशोरी ने फांसी लगा कर जान दे दी। सुक्खा कुशवाहा की माली हालत बहुत खराब है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। परिवार के गुजर बसर के लिए उसकी पत्नी मुल्ला सब्जी का काम करती है।
सोमवार को सुक्खा मजदूरी करने के लिए वह राठ आया था। उसकी पत्नी कछवारे गई थी। इसी दौरान घर पर अकेली उसकी 16 वर्षीया पुत्री मीरा ने फांसी लगा ली।
जब मां घर लौटी तो पुत्री का शव लटका देखा। शोर गुल सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ब्यूरो