राठ (ब्यूरो)। कोतवाली के धनौरी गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद होने पर एक भाई ने दूसरे भाई को मारापीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रामफल पुत्र कल्लू यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे धनौरी स्टैंड़ पर खड़ा था। उसी दौरान उसका भाई ध्रूराम और भागवली आए बिना कारण मारपीट करने लगे। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान पांच हजार रुपये छीन लिए।
बताया कि वह खेतों में खाद बीज के लिए रुपये लिए था। मारपीट से उसके शरीर में चोटें आईं है। कोतवाल पीके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।