फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की दो पत्नियां पहुंची कोतवाली, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली परिसर में रविवार को हंगामा होता रहा। एक युवक की दो पत्नियां थाने पहुंची तो माहौल गरमा गया। हालांकि पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी दोनों पत्नियों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और जांच शुरू की है।
विज्ञापन


कम्हरिया गांव की दो महिलाएं रविवार को थाने में एक युवक को अपना पति बताते हुए पुलिस के सामने हंगामा करने लगी। इस पर महिला पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत कराया और पूछताछ की।

एक महिला ने बताया कि 2017 में उसका कम्हरिया निवासी सदी खां से निकाह हुआ था। सदी सूरत में रहकर कपड़े का काम करता है। इसलिए वह अधिकांश बाहर ही रहता है। उसने सदी को अपना पति बताने वाली दूसरी महिला के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन


जबकि दूसरी महिला ने बताया कि सदी ने स्टांप पर लिखा पढ़ी कर उसके साथ चार माह पहले विवाह किया था। सूरत से आने के बाद सदी जब उसके घर पहुंचा तो उसकी पहली पत्नी आग बबूला हो गई और कोतवाली पहुंच हंगामा करने लगी।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने गांव पहुंच सदी को हिरासत में ले लिया। वहीं दोनों महिलाएं सदी के साथ एक साथ रहने को तैयार नहीं हैं।

पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें