फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के पांच ठेकेदारों पर ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
कंपनी से शराब का स्टॉक उठाने के बाद शराब ठेकेदारों ने पेमेंट नहीं की। हिमाचल प्रदेश बेवरेजिस लिमिटेड कंपनी के इन शराब ठेकेदारों के पास करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये फंस गए हैं। बार-बार बिल भुगतान करने की मांग के बावजूद इन शराब ठेकेदारों ने भुगतान नहीं किया। परेशान होकर कंपनी के प्रबंध निदेशक ने पांचों शराब ठेकेदारों के खिलाफ ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। हमीरपुर थाना में देहरा कांगड़ा के रहने वाले अशोक कुमार, सुजानपुर के अंकुश राणा, जिला मंडी के सरकाघाट के अशोक कुमार, नादौन के रवि प्रकाश, बिलासपुर के घुमारवीं के नरेंद्र ठाकुर के खिलाफ भादसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराब के थोक व्यापार को सही ढंग से चलाने के लिए एचपीबीएल कंपनी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि वार्षिक ऑडिट के दौरान पाया गया कि कंपनी ने परचून शराब कारोबारियों को 543.59 करोड़ की शराब आवंटित की है। इसमें से 11 करोड़ 47 लाख 50 हजार 291 रुपये खाते में नहीं आए। शिकायत में कहा गया है कि साढ़ ग्यारह करोड़ रुपये में से 1.40 करोड़ रुपये केवल हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा जिला के पांच ठेकेदारों के पास ही फंसे हैं। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें