फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीहरी में सेंधमारी, साढ़े तीन लाख के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत सठवीं पंचायत के टीहरी में चोरों ने घर में घुसकर करीब साढ़े तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। वारदात के समय परिवार को कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। परिवार के सभी सदस्य किसी काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रीतम चंद पुत्र मंगत राम निवासी टीहरी, सठवीं ने कहा कि 30 जुलाई को वह परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ था। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह घर पहुंचा तो मकान की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी जबकि जाली कटी हुई थी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी जबकि अलमारी के लॉकर से उसकी पत्नी और बहू के गहने गायब थे। गहनों में सास-बहू दोनों की अंगुठियां, झुमके, नथ और सोने की चेन आदि शामिल थे। गहनों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये हैं। इसके अलावा चारों ने घर से कोई दूसरा सामान चोरी नहीं किया है। इसकी शिकायत उन्होंने पंचायत प्रधान और पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी बड़सर अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही शातिरों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें