ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत डूमखर में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक कार से 30 पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब ले जाने के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार चालक की पहचान मनोज कुमार उर्फ मोनू निवासी गुरुसर मोहल्ला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब व कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंगाणा थाना प्रभारी कमल नयन की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने डुमखर में नाकेबंदी कर रखी थी। शुक्रवार दोपहर को हमीरपुर की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 30 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब व कार को जब्त कर लिया है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है।