मौदहा कसबा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर स्मार्ट
कार्ड धारकों के लिए लगाया गया। जिसमें 37 कार्ड धारकों ने अपने स्वास्थ्य
का परीक्षण कराया।
12 लोगों को विभिन्न बीमारियों के चलते संबंधित
अस्पतालों के लिए रिफर किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीराम सोनी व उनकी
टीम के साथ बीर प्रताप सिंह, डा.ओपी वर्मा डिप्टी सीएमओ, स्थानीय चिकित्सा
अधीक्षक अनिल सचान, डा.विक्रम सिंह, जय साहू, डा. असलम व अन्य
चिकित्साधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।