हमीरपुर। जनपद के विभिन्न थानाक्षेत्रों में एआरटीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अवैध मौरंग खनन व ओवरलोडिंग को लेकर छापामारी की। जिसमें कुल 46 ओवरलोड ट्रकों का चालान और 16 ट्रकों को सीज किया गया।
एआरटीओ नरेश वर्मा ने बताया जलालपुर, चिकासी, सिसोलर व कुरारा थानाक्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान 46 ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रकों को पकड़ा गया। इन ट्रकों का चालान कर संबंधित थानों में खड़ा गया है। इन पर 21 लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही दो लाख 85 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल भी किए है।
16 ट्रकों में कागजात पूरे न मिलने पर उनको सीज किया गया। इन्हें भी संबंधित थानों में खड़ा करा दिया है। बताया कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी खदान में छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी केके पांडेय, खनिज विभाग के सर्वेक्षक जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। बताया जलालपुर, चिकासी व सिसोलर थानाक्षेत्रों में एआरटीओ रामवृक्ष सोनकर के साथ नायब तहसीलदार, संबंधित थानाक्षेत्रों के प्रभारी चेकिंग के दौरान मौजूद रहे। ब्यूरो