हमीरपुर। प्राणघातक हमले में फरार चल रहे ढाई हजार के इनामी आरोपी को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि कुरारा कस्बा निवासी पुराने पुत्र जगत के खिलाफ पिछले साल कुरारा थाने में प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज है। यह आरोपी फरार चल रहा था। बताया कि आरोपी के खिलाफ ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिसे सोमवार की दोपहर मुख्यालय के बस स्टैंड के पास गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो