चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवर और नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। कोतवाली से सटे अतरौलिया में चोरों ने एक घर में घुस लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। चोरी की इस घटना से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
रामकिशुन पुत्र श्रीगोपाल निवासी औडेरा हाल मौजूदा समय में अतरौलिया में रह रहा है। उसने बताया कि गुरुवार रात करीब 12 बजे चोर अलमारी में रखी सात सोने की अंगूठियां, सोने की जंजीर और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। श्रीकिशन ने बताया कि उसके मकान में विपिन निवासी बड़ा बाजार झांसी रहता है। गुरुवार को एक महिला विपिन के कमरे में एक घंटे रुकी थी, जिसका आना जाना रहता है।
बताया कि महिला ने उसके घर के कई चक्कर लगाए। आरोप लगाया कि विपिन और महिला ने मिलकर उसकी चोरी की है। कोतवाल मधुसूदन दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-किरायेदार पर लगाया चोरी का आरोप