अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के अंतर्गत ब्यास नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा है। वीरवार तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार सुबह करीब आठ बजे प्रवासियों ने शमशानघाट के पास नदी में व्यक्ति का शव देखा। प्रवासियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस थाना नादौन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक ने नीले रंग की पेंट पहन रखी है। मृतक की आयु लगभग 35 साल है। मृतक की जेब से कोई दस्तावेज या आईडी नहीं मिल पाया है। ऐसे में शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुधवार को भड़ोली के एक युवक ने ब्यास पुल से छलांग लगाई थी। यह सूचना भड़ोली गांव पहुंची तो युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हमीरपुर रेणु कुमारी ने मौके का जायजा लिया। डीएसपी रेणु कुमारी का कहना है कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा है। शिनाख्त के लिए इसे यहां रखा है।