फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी को स्कूटर ने मारी टक्कर, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल में अवैध शिकार करने वालों पर कार्रवाई करने निकले दो कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए। एक स्कूटर ने स्कूटी पर जा रहे दोनों कर्मचारियों को टक्कर मार कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने स्कूटर नंबर नोट कर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। मत्स्य विभाग के कर्मचारी विजय ठाकुर और पदमदेव ने कहा कि वीरवार सुबह वह अपने हमीरपुर कार्यालय से नादौन में मछली के अवैध शिकारियों की धरपकड़ के लिए आए थे। नदी-खड्डों का औचक निरीक्षण कर दोनों अपनी स्कूटी पर होकर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। गगाल के पास सामने से आ रहे एक स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। वहीं स्कूटर चालक मौके से फरार हो गया लेकिन कर्मचारियों ने स्कूटर का नंबर नोट कर लिया है। हादसे के बाद दोनों को एंबुलेंस से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें