फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर पीपल की टहनी गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत जौड़े अंब में कटान कर रहे एक युवक पर पीपल के पेड़ की टहनी गिर गई है। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अरविंद कुमार (35) निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश रविवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे ग्राम पंचायत नाड़सीं के गांव जौड़े अंब में अपने साथियों के साथ आम के पेड़ का कटान कर रहा था। जैसे ही आम का पेड़ साथ लगते पीपल पर गिरा तो पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी टूटकर अरविंद के सिर पर गिरी। इसके चलते अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें