फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांदल में वाहन लुढ़का, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सलूणी से किहार मवेशी लेकर जा रहा एक वाहन (पिकअप) भांदल के समीप कुलाला नाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक समेत दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। वाहन को सड़क से नीचे लुढ़कता देख ग्रामीण मौके पर दौड़े आए। ग्रामीणों ने घायलों को निकाला और सीएचसी किहार पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मवेशी पालक को छुट्टी दे दी तथा वाहन चालक को जिला अस्पताल चंबा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार सुबह सराजदीन निवासी बाजपुर अपने मवेशियों को वाहन में किहार ले जा रहा था। वाहन को मुहम्मद सफी निवासी फुलप्यारा चला रहा था। भांदल के समीप कुलाला नाला के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन लुढ़क गया। हादसे में सराजदीन और मुहम्मद सफी को चोटे आई हैं। ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी किहार पहुंचाया। वाहन चालक मुहम्मद सफी को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर किया गया है। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भांदल के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो घायल हुए हैं। कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें