मौदहा। कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी एक कारोबारी युवक की बांदा से आते समय कपसा व ग्योरा के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर बांदा के मटौंध थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर निवासी सत्यम विश्वकर्मा (24) पुत्र गणेश बांदा जनपद गया था। सोमवार को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलते ही परिवार व पड़ोसियों में मातम छा गया। ब्यूरो